Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट: बलरामपुर 3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, बस्तर में बारिश की संभावना

    छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट: बलरामपुर 3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, बस्तर में बारिश की संभावना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 15, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Yellow alert for cold wave
    Yellow alert for cold wave

    Yellow alert for cold wave: छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर के हालात हैं। मौसम विभाग ने दुर्ग समेत 12 जिलों अगले 3 दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर है। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं बस्तर के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

    Read Also-  तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, युवती के दोनों पैर कुचले

    रायपुर में ऐसा रहा मौसम
    Yellow alert for cold wave:  रायपुर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। नगर निगम ने शहर में अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। आउटर के वार्डों में खासतौर पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। शनिवार को रायपुर में रात का तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई। अधिकतम तापमान 27.6 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

    इन जिलों में अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट

    • मौसम विभाग ने अगले 2 दिन यानी सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।
    • 16 दिसंबर को प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीत लहर का अलर्ट है।
    • वहीं 17 दिसंबर को प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीतलहर चलने की संभावना है।

    बलरामपुर में पारा 3 डिग्री से नीचे पहुंच पारा
    Yellow alert for cold wave:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में लगातार शीत लहर जारी है। इस समय सबसे ठंडा सरगुजा संभाग है। बलरामपुर में रात का पारा 3 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया है। अगले दिनों तक उत्तरी मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में शीतलहर की संभावना है। वहीं सरगुजा में 9 डिग्री, सूरजपुर में 7.5 डिग्री, कोरिया में 7.4 डिग्री, जशपुर में 10.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    Read Also-  पिकनिक स्पॉट में DJ चलाने के लिए बिजली चोरी पड़ी भारी, पढ़ें पूरी खबर…

    बस्तर संभाग में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश
    15 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर बस्तर संभाग के जिलों में भी देखने को मिलेगा। 17 दिसंबर की रात और 18 दिसंबर की सुबह से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा जिला सबसे ठंडा है। यहां रात का तापमान 6 डिग्री, बस्तर में 13.8 और बीजापुर में 13.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cold wave cold wave alert cold wave in india cold wave in north india cold wave north india north india cold wave
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.