MP Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती 12 नवजातों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब चोर वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई की पाइपलाइन काट कर ले गए। बताया जा रहा है कि, जब ये घटना हुई तब NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में 20 बच्चे भर्ती थे। वहीं इनमें से 12 ऑक्सीजन सप्लाई पर थे।
Read Also- भाभी को चुपके-चुपके ताक रहा था देवर, बड़े भैया ने टोका तो ले आया कुल्हाड़ी, फिर…
MP Rajgarh News: दरअसल, घटना मंगलवार रात की है। जैसे ही इसकी जानकारी मेडिकल स्टाफ को लगी, उन्होंने सीनियर डॉक्टर को सूचना दी। जानकारी मिलने पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस माथुर हॉस्पिटल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में ही रखे जंबो सिलेंडर से बच्चों को ऑक्सीजन सप्लाई की गई।
MP Rajgarh News: सप्लाई बंद होने पर बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिससे वे रोने लगे, अस्पताल में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रूम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर की कॉपर की पाइपलाइन करीब 10 से 15 फीट तक कटी हुई थी। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी और NICU वार्ड के बाहर लगे इमरजेंसी जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू की। ऐसा कर NICU वार्ड में भर्ती बच्चों को किसी बड़ी दुर्घटना से बचा लिया गया। नहीं तो यह एक बड़ी घटना हो सकती थी।




