PM National Child Award – 2024: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बिटिया हेमबती ने प्रदेश को गौरवांवित किया है। उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोंडागांव की राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी बिटिया हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया है।
PM National Child Award – 2024: हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया। अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम साय ने ट्वीट कर उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी है।
शाबाश बिटिया!
राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना… pic.twitter.com/B9DpIPfCkt
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 26, 2024




