Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    August 3, 2026

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    August 3, 2026

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव
    • ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल
    • स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नशे में बोला पति- मैं करूंगा दूसरी शादी, ये सुनते ही पत्नी के सिर पर नाची मौत, शख्स को दी खौफनाक सजा

    नशे में बोला पति- मैं करूंगा दूसरी शादी, ये सुनते ही पत्नी के सिर पर नाची मौत, शख्स को दी खौफनाक सजा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 26, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    रायपुर में नकाबपोश लुटेरों का आतंक: ड्यूटी पर जा रहे CISF जवान की स्कूटी लूटकर फरार

    Surguja Crime: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खौफनाक घटना हुई। यहां एक पत्नी ने पति को कु्ल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच विवाद उस वक्त हुआ जब पति ने दूसरी शादी की बात कही। इस पर शुरू हुआ विवाद शख्स की मौत पर खत्म हुआ। पति को मारने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी मिल गई है। वह फरार महिला का तलाश कर रही है।

    गौरतलब है कि कत्ल की यह वारदात मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना इलाके के नर्मदापुर खालपारा में हुई। यहां नईहारो नाम की महिला ने पति बलिराम मांझी की हत्या कर दी। इस दौरान मौके पर मची चीख-पुकार के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि बलिराम की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी। जबकि, पत्नी वहां से भाग चुकी थी। पुलिस ने घर से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    Read Also-  नक्सलगढ़ की बीटिया हेमबती ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रौशन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

    पुलिस ने बताई ये कहानी
    Surguja Crime:  पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर की रात पति पत्नी दोनों ने एक साथ शराब पी थी। पति बलिराम मांझी और पत्नी नईहारो की शादी को तीन साल से ज्यादा का समय हो गया था। लेकिन, लेकिन दोनों की संतान नहीं थी। मृतक चाहता था कि उसकी संतान हो। इसलिए वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी से बोला करता था कि दूसरी शादी करूंगा। इस बात को लेकर हमेशा दोनों में लड़ाई भी होती थी। समय के साथ-साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। 24 दिसंबर को इसी बात पर फिर दोनों का विवाद हुआ। लेकिन, मृतक नहीं जानता था कि इस बार उसकी जान चली जाएगी।

    कुल्हाड़ी से किए वार
    Surguja Crime:  जैसे ही उसने पत्नी से कहा कि वह दूसरी शादी करेगा, वैसे ही पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इसमें पति बलिराम मांझी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद पत्नी नईहारो वहां से फरार हो गई। पुलिस फरार पत्नी की तलाश में जुट गई है। पुलिस की टीम को मौके से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी मिल गई है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime crime news crime news surajpur crime story surajpur crime news surajpur crime story surguja surguja collector surguja latest surguja latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.