Korba Accident News: कोरबा जिले के नेशनल हाईवे-130 बी पर लमना के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार दो लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना
Korba Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बांगो पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबिकापुर मार्ग पर लमना के पास हुई। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद किसी एक वाहन की टैंक फटने से दोनों वाहनों में आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।
Read Also- पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई: प्रधान आरक्षक समेत तीन आरक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, जानें पूरा मामला
Korba Accident News: घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिलने पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिलहाल, कार में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है और घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।




