Tragic accident in HCL plant: शनिवार रात को रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो क्रेन ऑपरेटरों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, और गर्म लावा दोनों ऑपरेटरों पर गिर गया।
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सोनू राय और 32 वर्षीय जितेंद्र श्रीवास के रूप में हुई है। सोनू राय बिहार के रहने वाले थे, जबकि जितेंद्र श्रीवास बिलासपुर के निवासी थे। दोनों युवक क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे और नाइट शिफ्ट में तैनात थे। वे दोनों किराए के मकान में रहते थे।
Read Also- राजधानी में देर रात अज्ञात युवक की लाश मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस
Tragic accident in HCL plant: सिलतरा चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बालेश्वर लहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस और बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड कंपनी लोहे की प्लेट, एंगल और ब्लेड बनाने का काम करती है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब क्रेन के माध्यम से गर्म लावा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे दोनों क्रेन ऑपरेटर लावे की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
Read Also- भाजपा के पूर्व विधायक पर लगा जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस के पास पहुंचा युवक, जानें क्या है पूरा मामला
Tragic accident in HCL plant: पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और कंपनी के प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को क्रेन के मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।




