Raipur News : रायपुर के रावणभाठा फिल्टरप्लांट में खराब एनआरव्ही वाल्व को बदलने के लिए आज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 6 घंटे का शटडाउन रखा जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 150 एमएलडी प्लांट के 29 ओवरहेड टैंक और नए 80 एमएलडी प्लांट के 4 ओवरहेड टैंक से जलप्रदाय व्यवस्था आंशिक रूप से बाधित होगी।
Read Also- CG CRIME NEWS: चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
Raipur News : नगर निगम के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी कि इस काम को अधिकृत फर्म आईएचपी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। शटडाउन के कारण भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, और नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओवरहेड टैंक से आज सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा।
Read Also- ऑनलाइन Mahadev Satta App के प्रमोटर की जमानत याचिका खारिज
Raipur News : हालांकि, संध्याकालीन जलप्रदाय व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि 10 जनवरी को सुबह से नियमित जल सप्लाई पुनः शुरू हो जाएगी।




