Korba Crime : कोरबा में कोतवाली थाना अंतर्गत मोतीसागर पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के साथ चाकू की नोक पर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्तीवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और इसकी शिकायत तत्काल कोतवाली थाना पुलिस से की गई जहां पुलिस ने आरोपी को घटना की कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- ऑनलाइन Mahadev Satta App के प्रमोटर की जमानत याचिका खारिज
Korba Crime : मिली जानकारी के अनुसार, मोती सागरपारा निवासी एक महिला मंगलवार की देर शाम घर से लगे हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी जहां एक युवक धारदार हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया घटना के काफी देर बाद जब महिला किसी तरह डरी सहमी अपने घर पहुंची और आपबीती बताई।
Read Also- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान
Korba Crime : बताया जा रहा है कि महिला शौच करने जैसे ही वहा पहुंची वहां युवक आसपास छुपा बैठा हुआ था इस दौरान पीछे से आकर उसने चाकू की नोक पर घटना को अंजाम दिया। परिजनों की माने तो महिला जब शौच करने गई उसके बाद काफी समय तक जब वह घर नहीं पहुंची तब उन्हें चिंता सताने लगी और वह आसपास खोजबीन करने लगे जब घटना स्थल जाकर देखा तो वहां उसके कान के बाली और शौच के लिए लेकर गई डिब्बा पड़ा हुआ था। काफी खोजबीन के बाद महिला नहीं मिली जब वह घर पहुंची तब पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें हुई और इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई।
Read Also- दुर्ग के 3 पाकिस्तानी बने हिंदुस्तानी: 2007 में आए थे भारत, कलेक्टर ने दिया नागरिकता प्रमाण-पत्र
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली जहां बस्ती में ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी मेहतर सिंह मोतीसागर पारा निवासी है इसके खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।




