Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IND vs ENG, T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी, अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    IND vs ENG, T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी, अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    IND vs ENG, T20 Series
    IND vs ENG, T20 Series

    IND vs ENG, T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें कई प्रमुख बदलाव किए गए हैं। भारतीय टीम की कप्तानी इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, जो 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से एक्शन से बाहर थे।

    टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण बदलाव
    IND vs ENG, T20 Series:  मोहम्मद शमी लगभग 14 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। शमी ने पिछले साल बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी और इसी वजह से वे हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शामिल नहीं हो पाए थे। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने दूसरे विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल को शामिल किया है, जबकि संजू सैमसन को पहले विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गई है। ध्रुव जुरेल को जितेश शर्मा की जगह टीम में चुना गया है, जो साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे।

    Read Also-   हिंदी भाषा को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, बोले – यह राष्ट्र भाषा नहीं

    IND vs ENG, T20 Series:  इसके अलावा, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को रमनदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। वहीं, बैटिंग ऑलराउंडर रियान पराग इस बार चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को इस सीरीज से आराम दिया गया है।

    भारतीय टीम (टी20 सीरीज के लिए):
    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

    इंग्लैंड टीम के खिलाफ भारत दौरे का शेड्यूल:

    • पहला टी20 – 22 जनवरी, कोलकाता
    • दूसरा टी20 – 25 जनवरी, चेन्नई
    • तीसरा टी20 – 28 जनवरी, राजकोट
    • चौथा टी20 – 31 जनवरी, पुणे
    • पांचवां टी20 – 2 फरवरी, मुंबई
    • पहला वनडे – 6 फरवरी, नागपुर
    • दूसरा वनडे – 9 फरवरी, कटक
    • तीसरा वनडे – 12 फरवरी, अहमदाबाद


    Read Also-   Champions Trophy के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द, इन्हें मिल सकती है जगह?

    इंग्लैंड टीम (भारत दौरे के लिए):
    जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

    इंग्लैंड की टीम ने पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, और यह सीरीज दोनों टीमों के लिए आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियों के तौर पर महत्वपूर्ण होगी। भारत-इंग्लैंड के बीच यह सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का खजाना साबित होने वाली है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    england vs india ind vs eng ind vs eng t20 series ind vs eng t20 series 2025 ind vs eng t20 series updates india vs england india vs england series india vs england series 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.