Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    August 5, 2026

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
    • सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला
    • व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
    • आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव
    • अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Morning Breaking: सीएम साय का इन तीन जिलों का करेंगे दौरा, 38वें राष्ट्रीय खेल में हैंडबॉल टीम भेजने आज होगा ट्रॉयल, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    CG Morning Breaking: सीएम साय का इन तीन जिलों का करेंगे दौरा, 38वें राष्ट्रीय खेल में हैंडबॉल टीम भेजने आज होगा ट्रॉयल, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Morning Breaking: सीएम साय SBI साइबर सतर्कता रथ दिखाएंगे हरी झंडी

    Chhattisgarh Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा और कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगे, जहां वे तीनों जिलों में वृहद पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 160 करोड़ 73 लाख 21 हजार रूपये की लागत वाले 501 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

    राज्य युवा महोत्सव का दूसरा दिन, आनंद कुमार से संवाद
    रायपुर में आयोजित 3 दिवसीय राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन आज “सुपर 30” फेम आनंद कुमार युवाओं से संवाद करेंगे। कल 14 जनवरी को राज्यपाल रमेन डेका विजेताओं को पुरस्कार देंगे। वहीं, सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास और स्थानीय कवि कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे, जहां वे अपनी कविताओं से समा बांधेंगे।

    Read Also-  इस राशि के जातकों केआर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

    आरंग और मंदिरहसौद में ब्लाक कांग्रेस की बैठक
    Chhattisgarh Morning Breaking:  आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजीव भवन आरंग में 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे और यादव भवन मंदिरहसौद में दोपहर 2 बजे ब्लाक कांग्रेस की बैठक होगी। आरंग की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा और नगर पालिका चुनाव प्रभारी राजेंद्र साहू, जबकि मंदिरहसौद की बैठक में उधोराम वर्मा और नगर पालिका चुनाव प्रभारी सुनील महेश्वरी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी वरिष्ठजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

    नेशनल गेम्स के लिए आज हैंडबॉल चयन ट्रॉयल
    उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए छत्तीसगढ़ से हैंडबॉल की टीम भेजने हेतु आज चयन ट्रॉयल आयोजित किया जाएगा। पुरुष हैंडबॉल का ट्रॉयल भिलाई के हैंडबॉल कॉम्प्लेक्स में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ की महिला हैंडबॉल टीम फिलहाल असम में मैच खेल रही है, जिसकी हार-जीत राष्ट्रीय खेलों में टीम की पात्रता तय करेगी। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

    Read Also-  राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

    टेकारी मांढर कॉलोनी में 5 कुण्डीय गायत्री दीप महायज्ञ
    Chhattisgarh Morning Breaking:  टेकारी मांढर कॉलोनी में 13 और 14 जनवरी को 5 कुण्डीय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा और संगीत प्रवचन होगा, जबकि दूसरे दिन सामुहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग-व्यायाम, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार, पुंसवन, अन्नप्रासन, मुंडन और दिक्षा संस्कार, विवाह संस्कार, जन्म दिवस निःशुल्क किया जाएगा।

    श्रीसीमंधर स्वामी जैन मंदिर में पूनम की बड़ी पूजा
    श्रीसीमंधर स्वामी जैन मंदिर एवं दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 13 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से पूनम की बड़ी पूजा आयोजित की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg latest hindi news cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh news in hindi chhattisgarhi news vishnu deo sai news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत

    छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव

    अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.