Chher Chhera Festival: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। सीएम साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा, “मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।”
Read Also- सीएम साय का इन तीन जिलों का करेंगे दौरा, 38वें राष्ट्रीय खेल में हैंडबॉल टीम भेजने आज होगा ट्रॉयल, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां
Chher Chhera Festival: मुख्यमंत्री ने इस पर्व को महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार बताया और कहा कि यह हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता और समृद्ध गौरवशाली परंपरा का संवाहक है। सीएम साय ने यह भी बताया कि इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए इस दिन लोग धान के साथ-साथ साग-भाजी और फल का दान भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील की कि वे इस पर्व को सामाजिक एकता और भाईचारे के साथ मनाएं।




