Prudent Electoral Trust : सुप्रीम कोर्ट की ओर से फरवरी 2024 में चुनावी बांड्स योजना को निरस्त करने के बाद, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को कॉर्पोरेट डोनेशन में भारी वृद्धि देखने को मिली है। 2023-24 में ट्रस्ट ने कुल 1075.7 करोड़ रुपये की डोनेशन राशि हासिल की, जिसमें से तीन-चौथाई राशि फरवरी 16, 2024 और मार्च 31, 2024 के बीच आई।
प्रूडेंट के डोनेशन रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में यह राशि 363 करोड़ रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 1075.7 करोड़ रुपये हो गई। यह आंकड़ा आगामी आम चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक डोनेशन में वृद्धि का संकेत देता है। खास तौर से, 16 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2024 के बीच डोनेशन की राशि 797.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो उस अवधि से पहले हासिल की गई राशि 278.6 करोड़ रुपये से कहीं अधिक थी।
Read Also- महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, कई टेंट जले: कैंप में लगातार फट रहे सिलेंडर, फायर ब्रिगेड ने सील किया इलाका
चुनावी बांड्स से इलेक्टोरल ट्रस्ट की ओर रुख
Prudent Electoral Trust : यह वृद्धि संभवत: चुनावी बांड्स के बंद होने के बाद कॉर्पोरेट डोनेशन कर्ताओं की ओर से इलेक्टोरल ट्रस्ट्स की ओर रुख करने का नतीजा हो सकती है। प्रूडेंट के डोनेशन दाताओं की संख्या भी 2023-24 में बढ़कर 83 हो गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 22 थी। प्रमुख डोनेशन कर्ता कंपनियों में आर्सेलर समूह, डीएलएफ लिमिटेड, मारुति सुजुकी, सिपला और जीएमआर समूह शामिल हैं।
किसे कितना मिला डोनेशन
प्रूडेंट ने 1075.7 करोड़ रुपये की राशि छह पार्टियों में बांटी है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी को मिला, जो 723.8 करोड़ रुपये था। इसके बाद कांग्रेस को 156.4 करोड़ रुपये, बीआरएस को 85 करोड़ रुपये, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 72.5 करोड़ रुपये, टीडीपी को 33 करोड़ रुपये, और जनसेना पार्टी को 5 करोड़ रुपये मिले।
Read Also- सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
बाकी के इलेक्टोरल ट्रस्ट्स का डोनेशन
Prudent Electoral Trust : वहीं, अन्य चुनावी ट्रस्ट्स ने भी डोनेशन किए हैं। ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 127.5 करोड़ रुपये और डीएमके को 5 करोड़ रुपये दिए। जयभारत ट्रस्ट ने भाजपा को 5 करोड़ रुपये, डीएमके को 3 करोड़ रुपये, और एआईएडीएमके को 1 करोड़ रुपये डोनेशन किए। विशेष रूप से, पारिबर्तन ट्रस्ट ने अपना डोनेशन चुनावी बांड्स के जरिए किया और इसका खुलासा नहीं किया।
ट्रायम्फ के प्रमुख डोनेशन दाताओं में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट्स, सीजी पावर, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स शामिल हैं। जयभारत को लक्ष्मी मशीन वर्क्स और सुपर सेल्स इंडिया से डोनेशन मिला है।




