Statement of CM Vishnu deo Sai: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है और इसे दिल्ली की प्रगति के लिए जनता द्वारा दिए गए विश्वास के रूप में सराहा है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा की 27 साल बाद वापसी को लेकर कहा कि यह जीत सुशासन और विकास के कारण संभव हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है, और यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास जताया है।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि, “छल कपट ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता। भारतीय जनता पार्टी ही दिल्ली की असल प्रगति सुनिश्चित कर सकती है, और इसीलिए दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना मत दिया है।’
Read Also- दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आया पहला रिएक्शन, जानिए PM ने क्या-क्या कहा
भा.ज.पा. नेताओं की प्रतिक्रियाएं
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल्ली की जनता ने अब ‘आप’ पार्टी से मुक्ति पाई है और मोदी की गारंटी पर अपनी मुहर लगाई है। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक, शराब घोटाले और दौलत के सैलाब बनाने वालों को जनता जनार्दन ने शांतिपूर्वक सत्ताच्युत कर दिया है।”
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “जैसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शराब घोटाला करने वाली सरकार को जनता ने सत्ता से बाहर किया, वैसे ही दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंका है। यह जीत भ्रष्टाचार और झूठी राजनीति के खिलाफ दिल्ली की जनता की विजय है।”
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “दिल्ली में झूठी राजनीति का अंत हुआ है। यह घमंड, अराजकता और बेईमानी की हार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और समृद्धि के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों का विश्वास अब पूरी तरह से विजयी हो चुका है।”
Read Also- Delhi Assembly Elections Result 2025: 27 साल बाद दिल्ली में फिर खिला कमल, बंपर जीत के साथ वापसी, आप की करारी हार
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार
Statement of CM Vishnu deo Sai: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद, दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। चुनाव परिणामों से पहले सीएम पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। विशेष रूप से प्रवेश वर्मा का नाम सामने आ रहा है, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने स्पष्ट किया कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। पांडा ने कहा, “हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है, और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। हम विश्वास रखते हैं कि दिल्ली के विकास के लिए यह नेतृत्व अत्यंत सक्षम और सशक्त होगा।”




