Delhi Assembly Elections Result : दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने दिल्ली में भाजपा की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि है। यह विकास और सुशासन की जीत है। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
Read Also- Delhi Assembly Elections Result 2025: 27 साल बाद दिल्ली में फिर खिला कमल, बंपर जीत के साथ वापसी, आप की करारी हार
पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ की
Delhi Assembly Elections Result : पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए उनकी पार्टी की सरकार लगातार काम करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे भाजपा के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने बहुत मेहनत की है और इस शानदार नतीजे तक पहुंचे हैं। हम और भी जोश से काम करेंगे और दिल्ली के शानदार लोगों की सेवा करेंगे।
जनशक्ति सर्वोपरि!
विकास जीता, सुशासन जीता।
दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को @BJP4India को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2025
दिल्ली में चौतरफा विकास का दिलाया भरोसा
Delhi Assembly Elections Result : प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को भरोसा दिलाया कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। पीएम ने कहा कि मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
Read Also- कांग्रेस ने 24 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें पूरी लिस्ट…
दिल्ली में 27 साल के बाद सरकार बनाएगी बीजेपी
बता दें कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली में बुरी तरह से हार हुई है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हार स्वीकार कर ली है। अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट जीत नहीं पाए। जबकि मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा। मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं।




