CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान घायल हो गया है।
Read Also- CG Election 2025: बिलासपुर, रायगढ़ और धमतरी में वोटिंग के दौरान विवाद, पोलिंग बूथ में हुई धक्कामुक्की
CG BREAKING: जानकारी के अनुसार, यह घटना अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे। घायल जवान, जो CRPF की 231 बटालियन से है, को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में लाया जा रहा है। एएसपी आर.के. बर्मन ने इस घटना की पुष्टि की है। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी रखा है, ताकि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।




