नई दिल्ली। इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया को कहीं से भी राहत मिलती नहीं दिख रही हैं.. अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर के खिलाफ रणवीर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन उच्चतम न्यायालय से भी उन्हें झटका मिला हैं. एफआईआर के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए रणवीर के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी, हालांकि कोर्ट ने ये मांग खारिज कर दी।
CG NEWS : इस तारीख तक सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इन्फ्लुएंसर की ओर से पेश हुए वकील अभिनव चंद्रचूड़ की दलीलों पर गौर किया और कहा कि याचिका दो-तीन दिनों में सूचीबद्ध की जाएगी। अभिनव चंद्रचूड़ ने इस आधार पर तत्काल सुनवाई की मांग की कि अल्लाहबादिया को आज असम पुलिस ने तलब किया है।
Champions Trophy 2025 Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा
शो इंडियाज गॉट लेटेंट में गलत टिप्पणी पर मचा बवाल
कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता और सेक्स पर पॉडकास्टर में अल्लाहबादिया ने गलत टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।




