Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    July 25, 2026

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    July 25, 2026

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    • शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश
    • ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल
    • ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत
    • प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
    • अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा जब्त
    • हाई कोर्ट सख्त: प्रशासनिक जरूरतों के नाम पर चाइल्ड केयर लीव नहीं रोकी जा सकती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 25, 2026Updated:July 25, 2026 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली।  देश में पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पत्र में इस्तीफे के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनका यह फैसला देश के युवाओं के हित और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि पिछले चार दशकों से अधिक समय से वह छात्र हित, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका मानना है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है।

    उन्होंने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया और अगले वर्ष से NEET परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।

    धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। केंद्र और राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों तथा अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 16 जुलाई को घोषित परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई छात्रों ने सफलता हासिल की। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।

    अपने इस्तीफे के फैसले पर उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों या राजनीतिक टकराव में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके। इसी भावना के साथ उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

    पत्र के अंत में धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आगे भी वह भारत माता, ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.