Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, हटाए गए कई राज्यों के प्रभारी, भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, हटाए गए कई राज्यों के प्रभारी, भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Bhupesh Baghel New Responsibility
    Bhupesh Baghel New Responsibility

    Bhupesh Baghel New Responsibility: कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है।  वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महासचिव बनाया गया है।  इसके साथ ही मध्य प्रदेश में हरीश चौधरी को कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है।

    दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के ठीक बाद कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है।  कांग्रेस पार्टी  कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है।  मध्य प्रदेश समेत कुल 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।  मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी भंवर जितंंद्र सिंह को हटा कर उनके जगह हरीश चौधरी को नियुक्त किया गया है।

    Read Also-  CG Nikay Chunav Results: जीत के साथ खुला भाजपा का खाता, इस नगर पंचायत में BJP ने लहराया परचम

    भूपेश बघेल को मिली ये जिम्मेदारी
    Bhupesh Baghel New Responsibility:  बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रसे में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है।  इसमें सबसे  सबसे अहम फैसला छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त करना है।  पंजाब में पहले यह जिम्मेदारी देवेंद्र यादव के पास थी।  देवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी ने यह जिम्मेदारी दिसंबर 2023 में सौंपी थी।  वहीं, अब यह जिम्मेदारी भूपेश बघेल को मिल गई है।  कांग्रेस नेता भूपेश बघेल कई चुनावी राज्यों में पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर राष्ट्रीय भूमिका निभाते रहे हैं।

    Read Also-  हादसा : श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत, कोरबा से जा रहे थे प्रयागराज

    दिल्ली में हार के बाद पंजाब पर फोकस
    गौरतलब है कि हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बूरी हार का सामना करना पड़ा है।  दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का फोकस पंजाब पर है।  पंजाब में 2 साल बाद चुनाव होने हैं।  यहां कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी को चुनौती देने वाली मुख्य दावेदार मानी जा रही है।  यही वजह है कि कांग्रेस की उम्मीदें पंजाब को लेकर बढ़ने लगी हैं।  इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है।  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी भी माने जाते हैं।

    Read Also-  फूड पॉइजनिंग ने बरपाया कहर, एक बच्ची की मौत, सीएम ने जताया शोक

    इन राज्यों के बदले प्रभारी
    Bhupesh Baghel New Responsibility:  कांग्रसे पार्टी की ने हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है।  वहीं, गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी, राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा  सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है।  वहीं, नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhupesh baghel bhupesh baghel chhattisgarh bhupesh baghel in hindi bhupesh baghel latest news bhupesh baghel news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.