कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। जिससे एक बच्ची को मौत भी हो गई, जबकि 15 लोगों के बीमार होने की खबर है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री केदार कश्यप जिला अस्पताल पहुँचे और बीमारों का हालचाल जाना।
CG Politics: AICC में बड़े बदलाव की तैयारी, TS सिंहदेव बन सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष, भूपेश बघेल को मिल सकती है राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर ट्वीट कर लिखा कि कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मृत्यु और 15 लोगों के बीमार होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रायपुर से चलने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द, कई गाड़ियां का बदला समय, देखें पूरी लिस्ट…
घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथी श्री केदार कश्यप जी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। मामले में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व पीड़ितों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।




