नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम को जल्द जारी किया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट 16 या 17 फरवरी में जारी किया जा सकता है। हालांकि, एजेंसी की तरफ से नतीजों की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 लोगों की मौत, मृतकों में सबसे ज्यादा बिहार के… देखें पूरी लिस्ट…
यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2024 का परिणाम जारी होने के बाद, इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट चेक कर सकेगें। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के जरिए भी नतीजों की जांच की जा सकेगी।
महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 19 के टेंट जले, जानिए डीआईजी ने क्या कहा
यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2024 का परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा और घोषित भी किया जाएगा। इसके अलावा एजेंसी, परीक्षा के सभी विषयों और श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगी।
Bijapur : IED ब्लास्ट में जवान गंभीर रूप से घायल, बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर




