प्रयागराज। महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है। ये आग सेक्टर 19 के कुछ खाली पड़े टेंट में लगी। हालांकि गनीमत ये रही कि इस आग से किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बता दें कि ये खाली पड़े टेंट वही हैं, जिन्हें कल्पवासी खाली करके गए थे।
पूर्व विधायक को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद हो गई मौत, मचा हड़कंप
DIG ने क्या कहा?
प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘आग पूरी तरह से नियंत्रण में है।
Raipur Nagar Nigam Chunav Results: रायपुर में भाजपा की शानदार जीत, 70 में से 60 सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस को केवल 7 सीटें, 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने किया कमाल
सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में आग लगी है। किसी की जान का नुकसान या कोई घायल नहीं हुआ है।’




