नई दिल्ली। दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनीं गईं रेखा गुप्ता आज (20 फरवरी) मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सीएम के नाम के ऐलान के साथ ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ी और वे रेखा गुप्ता के जीवन के बारे में सर्च करने लगे हैं…इसके साथ ही उनके पति और फैमिली के बारे में भी जानना चाहते हैं..इस बीच आइए आपको बताते हैं कि रेखा गुप्ता के पति कौन हैं और वे करते क्या हैं?
रेखा गुप्ता का राजतिलक, सीएम पद की ली शपथ, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बने
जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता राजनीति से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनके पति का पॉलिटिक्स से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है.रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं लेकिन उनकी शादी दिल्ली में हुई है.रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है. रेखा गुप्ता के पति एक कारोबारी हैं. उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं. रेखा गुप्ता के पति दिल्ली में रहते हैं और वे इंश्योरेंस से जुड़ा बिजनेस चलाते हैं.




