MLA Devendra Yadav: भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है। विधायक यादव पिछले छह महीनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। उनकी रिहाई की खबर से समर्थकों में उल्लास फैल गया है। जमानत मिलने के तुरंत बाद समर्थकों ने जगह-जगह मिठाइयाँ बाँटकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इज़हार किया।
Read Also- ‘मानती हूं मेरी गलती भी है, लेकिन उसने…’, गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ब्वॉयफ्रेंड पर कई खुलासे
आपको बता दें कि 15-16 मई 2024 की रात, बलौदाबाजार जिले के महकोनी गांव में स्थित अमर गुफा में धार्मिक चिन्ह को नुकसान पहुंचाने की घटना घटी, जिससे सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में एक बड़ी सभा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल हुए। सभा के बाद, आक्रोशित भीड़ ने बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी की और कई वाहनों को नुकसान पहुँचाया। इस हिंसा में विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा, जिसके चलते उन्हें 17 अगस्त 2024 को उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया था।
Read Also- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत मंजूर, शुक्रवार तक रिहाई की उम्मीद
MLA Devendra Yadav: गिरफ्तारी के बाद, विधायक यादव की जमानत याचिकाएं बलौदाबाजार सीजेएम कोर्ट, जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार, और हाईकोर्ट बिलासपुर में खारिज हो गई थीं। अंततः, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जहां 20 फरवरी को सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत प्रदान की गई। सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि मामले में अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, जो विधायक यादव के खिलाफ आरोपों को साबित कर सके।
जमानत की खबर मिलते ही, भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया। समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते रहे और विधायक के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर सौरभ कुमार ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और यह फैसला उनके विश्वास की जीत है।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट से विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ‘सत्य की जीत’
MLA Devendra Yadav: एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव को बीजेपी सरकार द्वारा झूठे केस में फंसा कर जेल में बंद किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिला है, आज संविधान और न्यायपालिका की जीत हुई है। विधायक के प्रतिनिधि ने कहा कि आज का दिन बेहद खुशी का है, उच्चतम न्यायालय ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दी है। कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था। विधायक देवेंद्र यादव के सुप्रीम कोर्ट के वकील हर्षदीप ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में कहीं भी संदीप्तता नहीं पाई गई, इसीलिए देवेंद्र यादव को जमानत दी जा रही है।




