Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानतत, समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी

    विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानतत, समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 21, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    MLA Devendra Yadav
    MLA Devendra Yadav

    MLA Devendra Yadav: भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है। विधायक यादव पिछले छह महीनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। उनकी रिहाई की खबर से समर्थकों में उल्लास फैल गया है। जमानत मिलने के तुरंत बाद समर्थकों ने जगह-जगह मिठाइयाँ बाँटकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इज़हार किया।

    Read Also- ‘मानती हूं मेरी गलती भी है, लेकिन उसने…’, गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ब्वॉयफ्रेंड पर कई खुलासे

     

    आपको बता दें कि 15-16 मई 2024 की रात, बलौदाबाजार जिले के महकोनी गांव में स्थित अमर गुफा में धार्मिक चिन्ह को नुकसान पहुंचाने की घटना घटी, जिससे सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में एक बड़ी सभा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल हुए। सभा के बाद, आक्रोशित भीड़ ने बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी की और कई वाहनों को नुकसान पहुँचाया। इस हिंसा में विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा, जिसके चलते उन्हें 17 अगस्त 2024 को उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया था।

    Read Also-  कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत मंजूर, शुक्रवार तक रिहाई की उम्मीद

    MLA Devendra Yadav:  गिरफ्तारी के बाद, विधायक यादव की जमानत याचिकाएं बलौदाबाजार सीजेएम कोर्ट, जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार, और हाईकोर्ट बिलासपुर में खारिज हो गई थीं। अंततः, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जहां 20 फरवरी को सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत प्रदान की गई। सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि मामले में अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, जो विधायक यादव के खिलाफ आरोपों को साबित कर सके।

    जमानत की खबर मिलते ही, भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया। समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते रहे और विधायक के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर सौरभ कुमार ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और यह फैसला उनके विश्वास की जीत है।

    Read Also-   सुप्रीम कोर्ट से विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ‘सत्य की जीत’

    MLA Devendra Yadav:  एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव को बीजेपी सरकार द्वारा झूठे केस में फंसा कर जेल में बंद किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिला है, आज संविधान और न्यायपालिका की जीत हुई है। विधायक के प्रतिनिधि ने कहा कि आज का दिन बेहद खुशी का है, उच्चतम न्यायालय ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दी है। कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था। विधायक देवेंद्र यादव के सुप्रीम कोर्ट के वकील हर्षदीप ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में कहीं भी संदीप्तता नहीं पाई गई, इसीलिए देवेंद्र यादव को जमानत दी जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    congress mla devendra yadav devendra yadav devendra yadav arrested news devendra yadav news mla devendra yadav
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.