IND vs PAK, Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए हैं। वे वनडे में लगातार 12वां टॉस हारे हैं। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि पाकिस्तान ने एक चेंज किया है।
Read Also- भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज… चैंपियंस ट्रॉफी में किसका पलड़ा भारी ? जानें सब कुछ…
IND vs PAK, Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारतीय फैंस की नजरें रोहित-कोहली और मोहम्मद शमी पर टिकी हैं, जबकि पाकिस्तानी फैंस की उम्मीदें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर हैं। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। आज अगर पाकिस्तान हारा तो नॉकआउट स्टेज से लगभग बाहर हो जाएगा। 2017 में पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 बार भिड़ी थीं। ग्रुप स्टेज में भारत को जीत मिली थी, वहीं फाइनल में पाकिस्तान ने हिसाब बराबर करते हुए भारत को 180 रन से हरा दिया था।
Read Also- चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा
प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।




