कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला के हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी ने महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि मृतिका का आरोपी के साथ अवैध संबंध था। इस बीच जब वह मिलने के लिए मृतिका के पास पहुंचा तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। तभी पीट-पीटकर और टंगिया से मारकर महिला की हत्या कर दी। मामला रजगामार चौकी अंतर्गत SECL कॉलोनी का है।
28 फरवरी को कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, कई मु्द्दों पर होगी चर्चा
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक गुमा उरांव (30 वर्ष), प्रगति नगर निवासी का 45 वर्षीय सीमा पटेल (मृतिका) के साथ अवैध संबंध था.
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, चरणदास महंत ने औद्योगिक नीति पर पर पूछा सवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- सरकार सख्त
बीती रात आरोपी मृतिका से मिलने पहुंचा था. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि गुमा उरांव ने सीमा पटेल की पीट-पीट कर और टंगिया से वार कर हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.




