रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई और सदन में तीखी बहस हुई। कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने जांजगीर चांपा में सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठाया और विशेष रूप से पामगढ़ में सड़क निर्माण के स्थगन के बारे में जानकारी मांगी। इस पर PWD मंत्री अरुण साव ने बताया कि सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, और संबंधित कार्य योजना के तहत सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
मरवाही वन मंडल में मिला भालू का क्षत-विक्षत शव, नाखून और कई अंग गायब,मामले की जांच जारी
चरणदास महंत ने भी सरकार से सवाल किया, जहां उन्होंने पूछा कि औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को क्षमता विकास के लिए अनुकूल अवसर देने का वादा किया गया था, लेकिन राजनांदगांव के 5 उद्योग एक साल के भीतर वित्तीय कारणों से बंद हो गए। उन्होंने पूछा कि इन उद्योगों को सरकार का सहयोग क्यों नहीं दिया गया।
धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला, केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इस पर मंत्री लखनलाल चतुर्वेदी** ने जवाब दिया कि जिन 5 उद्योगों का उल्लेख किया गया है, उन्हें उद्योग विभाग के नियमों के तहत सब्सिडी और ब्याज अनुदान दी गई थी। उन 5 उद्योगों को 75 लाख 31 हजार और 60 लाख की वित्तीय सहायता दी गई। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि 2023 में कांग्रेस सरकार के समय 18 उद्योग बंद हुए थे, और उनका भी प्रयास है कि उद्योगों को पुनः लाभ मिले और उनकी गतिविधियां सुदृढ़ हों।




