रायपुर। रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मेयर एजाज ढेबर शामिल नहीं होंगे। उनका कहना है कि मीनल चौबे ने शपथ ग्रहण के लिए पूर्व मेय, पूर्व सभापतिऔर एमआईसी सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया। एजाज ढेबर ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेयर बनने के बाद मीनल चौबे ने प्रोटोकॉल भूल गई हैं।
ट्रक पूरी तरह जलकर खाक; कोई हताहत नहीं, रायपुर नाका में सड़क किनारे था खड़ा
एजाज ढेबर ने कहा कि उन्हें पूर्व मेयर, सभापति और एमआईसी सदस्यों को कॉल करके आमंत्रित करना चाहिए था, लेकिन मीनल ने न तो उन्हें कॉल किया, न ही पूर्व सभापति को। उन्होंने यह भी कहा कि जब मीनल ने पार्षदों को कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज ले जाने का आयोजन किया, तो भी कांग्रेस पार्षदों से ही पूछा गया, जबकि जब वे पद पर थे तो सभी दलों के पार्षदों को हर बड़े आयोजन में शामिल किया जाता था।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, लंबित राजस्व प्रकरणों का गूंजेगा मुद्दा
उन्होंने यह भी कहा कि इतनी एरोगेंसी ठीक नहीं है और यह एक सझदार महिला को शोभा नहीं देता। अगर मीनल किसी के कहने पर ऐसा कर रही हैं, तो उन्हें अपने विवेक से काम करना चाहिए।




