राजनांदगांव। शहर में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना मंगलवार रात की है, जब जीई रोड स्थित रामदरबार चौक में ट्रक में लगी आग इतनी भीषण थी कि पूरा ट्रक जल गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।
महिला की हत्या, टंगिया से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी के साथ था अवैध संबंध
पुलिस के मुताबिक, ट्रक एक मिल से भूसा लेने आया था और रात तक माल नहीं लद पाने के कारण चालक ने वाहन को रायपुर नाका के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया और घर चला गया। रात करीब 12 बजे लोगों ने ट्रक से आग की लपटें देखीं और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।
धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला, केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन **इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया क्योंकि घटनास्थल के पास रिहायशी इलाका, पेट्रोल पंप, ढाबा, और इनकम टैक्स कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थल थे, जिनकी वजह से बड़े हादसे की आशंका थी।




