रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। यह उनका दूसरा बजट होगा, और पिछले साल की तरह इस बार भी वह डिजिटल माध्यम से टैबलेट के जरिए बजट पेश करेंगे।
भारतीय टीम ने कीवियों को रौंदा, अब इस टीम से होगा सेमीफाइनल
इस बार का बजट, राज्य के आर्थिक विकास, नीतिगत सुधारों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण पर केंद्रित होने की संभावना है। डिजिटल माध्यम से बजट पेश करने से पारदर्शिता और सहजता बढ़ने की उम्मीद है, जिससे विधानसभा सदस्यों और जनता को इसकी जानकारी जल्दी और सही तरीके से मिल सकेगी।




