नई दिल्लीं। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम इस समय अजय रथ पर सवार है. उसने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है. चैम्पियंस ट्रॉफी का आखिरी ग्रुप मुकाबला रविवार (2 मार्च) को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 44 रनों से जीत दर्ज की.
छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे बजट
मैच के हीरो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. पहले बैटिंग में अय्यर ने फिफ्टी जमाई. इसके बाद वरुण ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया. इस तरह भारतीय टीम अपने ग्रुप-ए में टॉप पर रही है.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, वरुण ने विल यंग को किया क्लीन बोल्ड
अब भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में ही खेलना है. यह मुकाबला ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ होगा. जबकि चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में होगा. इस मैच में न्यूजीलैंड की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी.




