Chhattisgarh Breaking News: राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों के बैच आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। केंद्र सरकार के आदेशानुसार, 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, कुल 10 अधिकारियों के नाम शामिल हैं: हीना अनिमेष नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम।
Read Also- भारतमाला प्रोजेक्ट पर विपक्ष ने उठाए सवाल, स्पीकर ने दे डाली सत्तापक्ष को नसीहत
Chhattisgarh Breaking News: जारी आदेश में बताया गया है कि 2021 चयन सूची में हीना अनिमेष नेताम को 2016 बैच और अश्विनी देवांगन को 2018 बैच आवंटित किया गया है। वहीं, 2022 चयन सूची में डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और आशुतोष पांडे को 2019 बैच में स्थान दिया गया है। 2023 चयन सूची में अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम को भी 2019 बैच में शामिल किया गया है।
Read Also- प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने की आत्महत्या, बरगद के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Chhattisgarh Breaking News: इस बैच आवंटन के लिए IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज फॉर्मूला लागू किया गया है, जिससे अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार उचित स्थान दिया गया है। इस निर्णय से अधिकारियों के करियर में नई ऊँचाइयाँ देखने को मिल सकती हैं।







