जगदलपुर। जिले के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर भीषण सड़क हादसा हो गया हैं। तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: अजय चंद्राकर सड़क सुरक्षा का उठाएंगे मुद्दा
गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुल गए। जिससे कार में सवार कांग्रेस से जगदलपुर के पूर्व MLA रेखचंद जैन समेत अन्य कांग्रेसी बाल-बाल बच गए। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।
राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के नेता बास्तानार गए हुए थे। वे सभी बीजापुर की तरफ से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। वहीं एक बाइक सवार युवक जगदलपुर की तरफ से बीजापुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




