रायपुर। विधानसभा के जारी बजट सत्र में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होंगी। तीन मंत्रियों अरूण साव, केदार कश्यप और दयाल दास बघेल के विभागों के बजट पारित होंगे, जिससे इन विभागों के लिए वित्तीय संसाधनों का निर्धारण किया जाएगा।
रमजान में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद
इसके अलावा, 58 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी, जिन पर चर्चा केवल 4-5 महत्वपूर्ण सूचनाओं पर होगी, जबकि बाकी पर चर्चा मान ली जाएगी और संबंधित मंत्रियों को भेजी जाएगी।
आज के सत्र में अजय चंद्राकर द्वारा दो अहम अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। पहला संकल्प हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग की अनिवार्यता को लेकर होगा, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। दूसरा संकल्प प्रवासी श्रमिकों के लिए एक नीति बनाने से संबंधित होगा, जो उनकी भलाई और अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होगा।
राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद




