कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के मानिकपुर बस्ती से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है….जिसमें एक शराबी पति अपनी पत्नी को सड़क पर बेरहमी से पीट रहा हैं…जब ये पूरा वाकया हो रहा था तो सड़क से कई लोग गुजरे, लेकिन किसी ने शराबी पति को रोकने की कोशिश नहीं की।
यात्रीगण ध्यान दें! CG से गुजरने वाली 36 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का रूट हुआ डायवर्ट, चेक कर लें लिस्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्नी को पीटते-पीटते आरोपी मानिकपुर चौकी तक ले गया…चौकी पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया है। अब दोनों की काउंसलिंग करवाई जाएगी। खबर यह भी है कि दो दिन पहले भी आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की थी, तब पुलिस ने उसके खिलाफ IPC की धारा 185 के तहत कार्रवाई की थी।
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने की उठी मांग, हिंदू संगठनों ने किया बड़ा प्रदर्शन, नागपुर में पथराव और आगजनी




