रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने और इस सेक्शन में चौथी लाइन के विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा. यह कार्य 11 से 23 अप्रैल तक चलेगा. जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी.
बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एक महत्वपूर्ण परियोजना है. रेलवे प्रशासन के अनुसार, अधोसंरचना विकास के इस कार्य से यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा. हालांकि, कार्य के चलते कई यात्री गाड़ियां प्रभावित होंगी.
बेकाबू कार, बाउंड्रीवाल के गेट को तोड़कर भीतर घुसा, CCTV फुटेज आया सामने
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
11 से 24 अप्रैल तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
11 से 24 अप्रैल तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 और 23 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12261मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
निस्तारी भूमि कैसे बदल गई निजी भूमि में, होगी जांच, कृषि विभाग के 4 अफसरों को नोटिस, दो दिन में देंगे रिपोर्ट
बीच रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां
11 अप्रैल से 5 मई तक गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली 68861/ 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
9, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 और 22 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।




