कोरबा। जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई..मृतिका की पहचान पुलिस ने कर ली हैं… एतमानगर डूमरमुडा निवासी लता बाई के रूप में महिला की पहचान हुई है..जो किराए के मकान में अकेली रहती थी. और मजदूरी का काम करती थी.
CSK vs MI : आखिरी ओवर में Chennai को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
जानकारी के अनुसार मृतिका लता अपने पति को एक महीने पहले छोड़कर अन्य व्यक्ति के साथ भागकर आई थी. जिसके संपर्क में महिला थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले लता के किराए के मकान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते वहां हंगामे की स्थिति बनी थी। सोमवार सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
Accident: अंतागढ़ मार्ग पर टला बड़ा हादसा : अनियंत्रित वाहन नदी में गिरी, वाहन चालक समेत एक व्यक्ति घायल
पुलिस को महिला के घर का दरवाजा खुला मिला, वहीं चौखट और घटनास्थल के पास ईंटों पर खून के निशान भी पाए गए। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।




