रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन विवाद के चलते दो परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पर टंगिया से हमला कर दिया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिसकी शिकायत लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। विवाद का मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधायकों को कर रहीं संबोधित, कहा- रजत जयंती वर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई…
विधानसभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायत में सतवंतीन लहरे ने बताया कि रविवार की रात घर के पास खड़ी थी. तभी पड़ोस में रहने वाले देव डहरिया, अजय मारकंडे, राजू लहरे और बब्बू लहरे पहुंचे. जिसके बाद थाने में शिकायत की बात कर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वहीं एक व्यक्ति ने अपने पास रखे टंगिया से महिला के पैर और कान के पास हमला कर दिया। जिससे सतवंतीन को चोंटे आई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से बढ़ेगी गर्मी, अगले 4 दिनों में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा, सूरजपुर में 24 घंटे में 28 मिमी बरसात
इस मामले में दूसरे पक्ष से सपना घृतलहरे ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार अर्जुन घृतलहरे, विकास घृतलहरे, जगन घृतलहरे और राजेश घृतलहरे ने पुराने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। फिर लकड़ी के बत्ते से मारपीट की। सपना के अनुसार, इस हमले में हेमंत, अजय और अन्य लोगों को चोटें आई हैं।




