Latet Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव कम होने के बाद, छत्तीसगढ़ में आज से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। रविवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई।
पिछले 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण कई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। प्रेम नगर, गिधौरी और टुंड्रा में 20 मिलीमीटर, तथा सारंगढ़, कोंडागांव और बिलाईगढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Read Also- छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में भव्य आयोजन, देखें लाइव
Latet Weather Update: रायपुर में अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम रहने का अनुमान है। आज मौसम साफ रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। रविवार को रायपुर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, जिसमें अधिकतम तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बिलासपुर में रविवार को दिन का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था, जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक था। वहीं, गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
Read Also- शंकर नगर में युवक की मिली संदिग्ध लाश: हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, फैली सनसनी, खम्हारडीह क्षेत्र का मामला
Latet Weather Update: सरगुजा संभाग में भी बारिश का दौर जारी रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। बस्तर संभाग में मौसम में आज बदलाव आने की उम्मीद है। रविवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।




