नई दिल्ली। इंडस्ट्री के टॉप विलेन एक्टर्स की फेहरिस्त में दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का नाम भी शामिल रहा है। करीब 6 दशक के लंबे फिल्मी करियर में कई मरतबा वह नेगेटिव किरदार को बखूबी निभा चुके हैं।
जब बात प्रेम चोपड़ा की हो रही है तो उनके परिवार का जिक्र होना बनता है। अभिनेता का दामाद सिनेमा जगत में राज करता है और वह बॉक्स ऑफिस पर दो बार 200 करोड़ की फिल्में भी दे चुका हैं। आइए जानते हैं कि वह मशहूर फिल्मी कलाकार कौन है।
MPPSC FSO Bharti 2025: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1,14,800 तक मिलेगी सैलरी, यहां देखें पूरी डिटेल
कौन है प्रेम चोपड़ा का दामाद?
सेलेब्स स्टार किड्स और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर हम लगातार आपको ताजा जानकारियां मुहैया करा रहे हैं। इस मामले में नया नाम प्रेम चोपड़ा के दामाद का है, जिन्होंने प्रेम की बेटी प्रेरणा चोपड़ा के साथ शादी रचाई। दरअसल उनका दामाद का कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्टर शरमन जोशी हैं। हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकारों में शरमन का नाम शामिल होता है।




