Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कबीर सिंह के गाने ‘बेखयाली’ पर विवाद: Amal Malik के दावे पर भड़के सचेत-परंपरा, बोले- ये हमारा गाना है, आपको शर्म आनी चाहिए

    कबीर सिंह के गाने ‘बेखयाली’ पर विवाद: Amal Malik के दावे पर भड़के सचेत-परंपरा, बोले- ये हमारा गाना है, आपको शर्म आनी चाहिए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 10, 2025 मनोरंजन No Comments4 Mins Read
    कबीर सिंह के गाने 'बेखयाली' पर विवाद: Amal Malik के दावे पर भड़के सचेत-परंपरा, बोले- ये हमारा गाना है, आपको शर्म आनी चाहिए

    एंटरटेनमेंट डेस्क। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक अपने एक दावे को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। अमाल ने अपने एक इंटरव्यू में ‘कबीर सिंह’ के सुपरहिट गाना बेखयाली को लेकर दावा किया था कि ये गाना उन्होंने बनाया था, जिसे चुरा लिया गया।

    अब इस गाने के बनाने वाली म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचेत और परंपरा ने पूरी कंट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अमाल मलिक को फटकार लगाते हुए माफी की मांग की है। साथ ही, कोर्ट में जाने की भी बात कही है।

    सचेत और परंपरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘चेतावनी…यह वीडियो 10 सेकंड का भी हो सकता था और सभी अफवाहों को झूठा साबित कर सकता था, लेकिन हमारे मेंटल पीस के लिए कुछ लोगों को बेनकाब करना बहुत जरूरी था। अमाल मलिक तुम्हें शर्म आनी चाहिए।’

    7 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में परंपरा कहती हैं- ‘ये वीडियो मिस्टर अमाल मलिक से जुड़ा हुआ है। कभी लगा नहीं था कि हमें ये सारी चीजें साबित करनी पड़ेगी। यहां बात बेखयाली के बारे में हो रही है। कुछ टाइम पहले मिस्टर अमाल मलिक ने क्लेम किया कि इस गाने को उन्होंने बनाया है। या फिर वो ये क्लेम कर रहे हैं कि डायरेक्टर ने आकर उनको बोला कि तुम्हारा गाना तो कॉपी हो गया।

    ये पूरी तरह से झूठ है। हमारे पास अमाल मलिक की पूरी चैट है। हमारे पास कबीर सिंह की पूरी टीम के साथ चैट है। क्योंकि जब हमने जब ये गाना क्रिएट किया था, तब पूरी कबीर सिंह टीम वहां मौजूद थी। ये पूरी तरह से सचेत-परंपरा का बनाया हुआ गाना है।’

    वीडियो में सचेत आगे कहते हैं- ‘एक और चीज जो वो दावा करते हैं कि जो फेवरेट हो जाते हैं किसी लेबल के साथ मिलकर। हम कभी भी टी-सीरीज पार्ट नहीं थे। कबीर सिंह के वक्त हम उनसे जुड़े। वो 2015 से टी-सीरीज का हिस्सा हैं। हम दोनों आउटसाइडर्स हैं। हमें कोई क्यों फेवर करेगा? या हम छोटे टाउन से आए हैं, उनका गाना हमें कोई क्यों सुनाएगा और हम ऐसे गाना बनाएंगे। अमाल मलिक आप सच में सीरियस हैं?’

    Read Also-   भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    फिर दोनों ने अमाल से वाट्सएप पर हुई बातचीत को दिखाते हुए कहा- ‘अगर मान लेते हैं कि हमने आपका गाना चुराया तो आप हमें बधाई क्यों दे रहे थे? हमारे पास आपका नंबर भी नहीं था। आपने मुझे कॉल और टेक्स्ट किया था और पूछा कि आपका गाना कब आ रहा है।

    आपने हमसे कहा कि तुम दोनों कमाल लगा रहे हो इस गाने में। साथ ही आपने हमसे टैग और लिंक शेयर करने के लिए मांगा। अब आप दावा कर रहे हैं कि हमने आपका गाना चुराया है। सॉरी की हमें इतना नीचे गिरना पड़ा रहा है और सारी चीजों को ऐसे बताना पड़ा रहा है।’

    अपने वीडियो में दोनों अमाल से कहते हैं कि अगर आपके पास सबूत है तो साबित कीजिए कि ये आपका गाना है। सचेत कहते हैं- ‘हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सबूत और जवाब के साथ सामने आए। हमें आपका सॉरी भी चाहिए।

    हमें बदनाम करने के लिए आप सोशल मीडिया में गए हैं। हम कोर्ट में जाएंगे और आपके ये सारी बातें बता रहे हैं। आई एम सॉरी अमाल की आप ये कर रहे हैं। हम आपसे पब्लिक में माफी चाहते हैं।’

    बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह 2019 में रिलीज हुई थी। संदीप की फिल्म और गाने दोनों को ही ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म के लिए सचेत-परंपरा ने दो गाने बनाए थे। वहीं, फिल्म में अमाल मलिक का भी एक था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Bekhayali backlash Bekhayali lyrics debate Bekhayali song controversy Kabir Singh Bekhayali controversy Kabir Singh song Bekhayali
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति: बीजापुर में पदस्थ CRPF जवान ने चंद सेकेंड में दिया 1 करोड़ जवाब

    सलमान खान ने फार्महाउस में मनाया 60वां जन्मदिन, मां को किस कर जीता फैन्स का दिल

    बेंगलुरु: शिल्पा शेट्टी के सह-स्वामित्व वाले बैस्टियन पब सहित दो पबों पर देर रात संचालन के लिए केस दर्ज

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    अनुष्का शंकर ने एयर इंडिया पर निकाला गुस्सा, यात्रा के दौरान टूटा सितार

    Sidhu Moosewala का नया गाना ‘बरोटा’ जल्द होगा रिलीज, फैंस के लिए तैयार हो रहा 3D होलोग्राम शो

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.