रायपुर: राज्य की आर्थिक प्रगति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से बृजमोहन अग्रवाल का यह कदम छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलता है, तो इससे न केवल छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि राज्य के विकास को भी एक नई दिशा मिलेगी। जैसे कि अग्रवाल ने उल्लेख किया, राज्य में बड़े औद्योगिक केंद्र हैं और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की भी रुचि है, लेकिन वर्तमान में हवाई कनेक्टिविटी की कमी है, जो इन अवसरों को सीमित कर देती है।रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से पर्यटन, व्यापार और आर्थिक निवेश में वृद्धि हो सकती है।
ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर शिकंजा: रईसजादों से वसूला गया जुर्माना, ट्रिपलिंग करने वालों पर भी हुई कार्रवाई
प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम बिलासपुर जिले के मोहभट्टा गांव में होगा, जिसके मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यभर से लगभग दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली, तेल व गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज: 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
अधिकारियों ने बताया कि सस्ती बिजली उपलब्ध कराने और छत्तीसगढ़ को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पहली ‘सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना’ की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही मोदी पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस) के तहत 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
पिस्टल लहराकर धमकाने वाला गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पूछताछ में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों की प्राप्ति, वायु प्रदूषण में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने के अनुरूप प्रधानमंत्री सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे।




