Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    August 2, 2026

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम
    • नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—
    • Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें
    • दिल्ली में होगी मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
    • धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस को घेरा
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 2, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के वर्चुअल शुभारंभ के साथ ही बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में भी इस महाअभियान का शंखनाद हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंक राम वर्मा ने कहा कि “नशा एक दीमक की तरह है जो न केवल व्यक्ति को खोखला करता है, बल्कि उसके परिवार, माता-पिता के सपनों और भविष्य को भी तबाह कर देता है।

    बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार व समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इतिहास गवाह है कि देश में जितने भी बड़े परिवर्तन हुए हैं, वे युवाओं के दम पर ही संभव हुए हैं। युवाओं को नशे के चंगुल से मुक्त रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी होगी।

    ​100 सप्ताह तक चलेगा जनजागरूकता का महाअभियान

    इस संकल्प अभियान के तहत आगामी 100 हफ्तों तक जिले भर में खेल, कला, संस्कृति और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर केंद्रित एक बेहद संवेदनशील व आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

    ​जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं को संदेश में कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार का विनाश करता है। हमारी युवा पीढ़ी को सही संस्कार और विचार अपनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करना होगा। एक समृद्ध और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए युवाओं का व्यसनमुक्त होना अनिवार्य है। इस 100-साप्ताहिक अभियान में जिले के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

    ​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, खेल अधिकारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस को घेरा

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.