PM Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा और अन्य मंत्रियों ने गर्मजोशी से किया। यह दौरा लोकसभा 2024 चुनाव के बाद पीएम मोदी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।
प्रधानमंत्री आज बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। उनके दौरे का शेड्यूल इस प्रकार है:
- रायपुर से बिलासपुर के लिए वायुसेना के विमान से रवाना होना
- 3:30 – 4:30 बजे: विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण
- 4:45 बजे: रायपुर के लिए प्रस्थान
- 5:30 बजे: दिल्ली के लिए रवाना
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन की जाने वाली प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं:
- एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना (800MW) – 9,790 करोड़ रुपये की लागत।
- सीएसपीजीसीएल सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660MW) – 15,800 करोड़ रुपये की लागत।
- पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना – 560 करोड़ रुपये की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाएं।
- सिटी गैस वितरण (CGD) परियोजना – 1,285 करोड़ रुपये की लागत से 200 किमी हाई-प्रेशर पाइपलाइन।
- विशाखापट्टनम–रायपुर पाइपलाइन (VRPL) – 2,210 करोड़ रुपये की लागत।
PM Modi Visit Chhattisgarh: इसके अलावा, रेलवे क्षेत्र में सात नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, और छत्तीसगढ़ रेलवे नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण का उद्घाटन होगा। सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार के तहत एनएच-930, एनएच-43 और एनएच-130डी के विभिन्न खंडों का उन्नयन किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में, राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन होगा, और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश किया जाएगा।




