मुंबई। टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने 21 साल पहले ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा था।
उन्होंने हाल ही में बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स सीरियल छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनपर मुकदमा दायर कर दिया था। उन्होंने ये केस खुद ही लड़ा था और घर पर कुछ नहीं बताया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। बरखा ने ये भी कहा कि एकता चाहतीं तो उनका करियर खत्म कर सकती थीं, लेकिन वो पीछे हट गई थीं।
CG WEATHER ALERT: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट
बरखा बिष्ट ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में एकता कपूर के मुकदमे के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने घर पर किसी को नहीं बताया। मैंने एक वकील हायर किया और केस लड़ा। समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि ये व्यर्थ है और मैं आभारी हूं कि उन्होंने पीछे हटना शुरू कर दिया।
Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दे… चैत्र नवरात्रि के बाद रद्द हुईं ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
उस वक्त एकता के पास आपका करियर बनाने या बिगाड़ने की पावर थी, आज भी वो ऐसा कर सकती हैं। केस लगभग एक साल तक चला और मैंने अदालत की सुनवाई में भाग लेने के साथ-साथ अपने नए शो की शूटिंग जारी रखी।’




