महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 पर ट्रेलर पुलिया से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गईं। पलटने के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई। लपटे इतनी तेज थी कि ट्रेलर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई। जबकि सह चालक की कोई जानकारी नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था और उस पर दो जेसीबी मशीन लदी हुई थी.
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर चोट: 26 लाख के चार इनामी समेत 22 नक्सलियों का सरेंडर
हादसे के आधे घंटे बाद पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम
हादसे के आधे घंटे बाद तक भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका.




