Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    September 14, 2026

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मासूम को न्याय दिलाने कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा 2.0’: दुर्ग से रायपुर तक पदयात्रा, 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव

    मासूम को न्याय दिलाने कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा 2.0’: दुर्ग से रायपुर तक पदयात्रा, 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 11, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    मासूम को न्याय दिलाने कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा 2.0’

    रायपुर। दुर्ग जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई क्रूर घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की दर्दनाक हत्या और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई भयावहता ने न सिर्फ आमजन, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी भारी नाराज़गी पैदा कर दी है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए “न्याय यात्रा 2.0” निकालने की घोषणा की है।

    18 अप्रैल से निकलेगी पदयात्रा, 21 अप्रैल को होगा सीएम हाउस का घेराव
    यह 45 किमी लंबी पदयात्रा दुर्ग से रायपुर तक 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। यात्रा का समापन 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास के घेराव के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान बच्ची को न्याय दिलाने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कवासी लखमा को नहीं मिली राहत, 25 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का आरोप – पुलिस पर उठे सवाल
    राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक बैज ने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बच्ची के परिवार को थाने में पीटा, जिसमें एक 8 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा गया। बैज ने यह भी कहा कि सरकार “लोहारीडीह जैसी स्थिति” पैदा करना चाहती है।

    13 अप्रैल को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा
    कांग्रेस नेता चरणदास महंत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 13 अप्रैल को राज्यपाल से मुलाकात करेगा और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सौंपेगा।

    Read Also-  सुशासन तिहार के दौरान युवक ने की मुख्यमंत्री को हटाने की मांग 

    कन्या भोज में गई थी बच्ची, डिक्की में मिला शव
    घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला इलाके की है। 6 साल की मासूम कन्या भोज में जाने के बाद लापता हो गई थी, जिसके बाद उसका शव खून से सनी एक कार की डिक्की में मिला। शव पर गहरे चोटों के निशान थे और हालत अत्यंत दर्दनाक थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें लोगों ने आरोपी के घर और गाड़ी में तोड़फोड़ की।

    मुख्य आरोपी निकला बच्ची का चाचा, पांच लोग हिरासत में
    पुलिस ने कार मालिक, उसके ड्राइवर और बच्ची के चाचा सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया था। जांच के बाद बच्ची का चाचा मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है।

    Read Also-  नलजल योजना में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा: लाखों खर्च के बाद भी तुरनार गांव प्यासा

    SP ने गठित की SIT, फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगी चार्जशीट
    दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर कर रही हैं। टीम के सदस्य सबूत इकट्ठा कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेंगे।

    कांग्रेस इस मामले को “दुर्ग की निर्भया” का नाम दे रही है और पूरे प्रदेश में न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की तैयारी कर रही है। घटना की जानकारी वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को भी सौंपी जा चुकी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.