Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नलजल योजना में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा: लाखों खर्च के बाद भी तुरनार गांव प्यासा

    नलजल योजना में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा: लाखों खर्च के बाद भी तुरनार गांव प्यासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 11, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    BIJAPUR NEWS
    BIJAPUR NEWS

    BIJAPUR NEWS: आशीष पदमवार।  बीजापुर जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुसालूर के अंतर्गत आने वाला गांव तुरनार इन दिनों नलजल योजना की विफलता और प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बना हुआ है। राज्य सरकार की बहुचर्चित नलजल योजना के अंतर्गत गांव में पानी की टंकी और सप्लाई लाइन के निर्माण पर लाखों रुपए खर्च किए गए। योजना की कुल लागत 1.55 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें से अब तक 99 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

    इसके बावजूद, आज भी तुरनार गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों को कई सौ मीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को दी, लेकिन किसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    Read Also-  जिगरी दोस्त बने कातिल: कभी जिनके साथ छलकाया जाम, उन्होंने ही उतरा मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर 

    अब ग्रामीणों का सब्र जवाब दे चुका है और वे खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए उन्हें बार-बार गुहार लगानी पड़ रही है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। हालात ये हैं कि गांव के कई लोग रोजी-रोटी कमाने तक नहीं जा पा रहे, क्योंकि दिन का अधिकांश समय पानी ढोने में ही निकल जाता है।

    इस मामले में पूछे जाने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) एस.आर. नेताम ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर एक टीम भेजकर मौके का निरीक्षण करवाया जाएगा और संबंधित ठेकेदार को बुलाकर जांच की जाएगी।

    Read Also-  तेंदूपत्ता भ्रष्टाचार मामला: सुकमा के दोरनापाल में वन विभाग के दो अधिकारियों के घर पहुंची ईओडब्लू और एसीबी की टीम

    अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या मीडिया में खबर आने के बाद पीएचई विभाग हरकत में आता है या फिर यह योजना भी अन्य योजनाओं की तरह भ्रष्टाचार की बलि चढ़ जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news bijapur news today cg news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.