IPL 2025 RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जा रहा है। दिन के पहले मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
IPL 2025 RR vs RCB: इस सीजन राजस्थान की टीम 5 में से लगातार 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 7वें नंबर पर है। बेंगलुरु को 5 में से 3 मैचों में जीत और 2 में हार मिली है। दोनों टीमों ने उनके पिछले मुकाबले में हार मिली है। वहीं, दिन के दूसर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा।
Read Also- रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट: शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट: देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह
IPL 2025 RR vs RCB




