रायगढ़। जिले में डबल मर्डर केस से सनसनी फैल गई हैं…मंगलवार की सुबह मां-बेटी की लाश उनके घर के पास मिली हैं..जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.. सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद है।
शिकोहपुर जमीन घोटाले का मामला: ED ने रॉबर्ट वाड्रा को किया तलब, मामले में दूसरी बार भेजा समन
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सिदार और पुष्पा सिदार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका अपने दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी किसी कारण से कल रात में घर में नहीं थी।
मृत बालक दिव्यांश के परिजनों को मिलेगी 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, सीएम का निर्देश, गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत




